For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

शाहिद अली खान पाकिस्तान के नए हॉकी कोच नियुक्त

By Staff

कराची, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी शाहिद अली खान को राष्ट्रीय टीम का कोच नियुक्त किया है।

खान को इस साल मई में दुबई में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए टीम को तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को लाहौर में पीएचएफ की कार्यकारिणी की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया।

पीएचएफ के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पीएचएफ ने इससे पहले पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी अयाज महमूद को कोच नियुक्त किया था लेकिन पाकिस्तान इंटरनेशनल एअरलाइंस (पीआईए) ने महमूद को यह जिम्मेदारी संभालने की इजाजत नहीं दी।

महमूद पीआईए के लिए काम करते हैं। महमूद मास्को में पीआईए के स्टेशन मैनेजर के तौर पर तैनात हैं। इसके बाद पीएचफने खान को कोच नियुक्त किया।

खान पाकिस्तानी टीम के सफल गोलकीपर रहे हैं। वह 1982 का विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा वह 1984 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+