चयन प्रक्रिया में मेरी बात भी शामिल की जाए : पोंटिंग
पोंटिंग ने कहा, "हमारे लिए जरूरी यह है कि हमारे खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट और तंदुरुस्त हों। रोटेशन प्रणाली के तहत इन बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। यह काम एक कप्तान ही कर सकता है, लिहाजा चयन प्रक्रिया में उसकी रायशुमारी बढ़ाई जानी चाहिए।"
पोंटिंग ने कहा कि वह अपने मन से कुछ खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना चाहते हैं और इसी संबंध में उन्हें अपने अधिकारों को बढ़ाए जाने की जरूरत महसूस हो रही है।
उन्होंने कहा, "आज कप्तान की राय के बगैर कई महत्वपूर्ण फैसले कर लिए जाते हैं। मैदान में खेलना हमें होता और यही कारण है कि मैं अपने लिए मनमाफिक टीम चाहता हूं। मैं भी अपनी बात रखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरी टीम मेरी इच्छा के अनुसार चुनी जाए।"
आस्ट्रेलियाई कप्तान ने न्यूजीलैंड के साथ खेली गई पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में जबरदस्ती आराम के लिए भेजे जाने को लेकर अपना विरोध जताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications