कप्तानी छोड़ने का फैसला सही समय पर किया : जयवर्धने
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली न्यूज' के अनुसार जयवर्धने ने गुरुवार को कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने यह फैसला व्यक्तिगत कारणों और श्रीलंकाई क्रिकेट के भले के लिए किया है।
श्रीलंकाई टीम के मध्यक्रम का एक अहम हिस्सा बन चुके जयवर्धने ने कहा कि उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि टीम के अगले कप्तान को आगामी विश्व कप की तैयारियों के लिए पूरा समय मिल सके।
उन्होंने कहा, "मैं अब अपनी बल्लेबाजी पर पूरा ध्यान दूंगा और किसी भी कप्तान के साथ खेलने के लिए तैयार हूं। मैं आने वाले वर्षो में श्रीलंकाई क्रिकेट में अपना सबसे बेहतरीन योगदान देना चहता हूं।"
हाल ही में भारतीय टीम ने जयवर्धने की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम को एकदिवसीय श्रृंखला में 4-1 से मात देकर एक मात्र ट्वेंटी-20 मैच भी अपने नाम कर लिया था। यह बात दीगर है कि जयवर्धने की टीम ने इससे पहले पाकिस्तान को उसकी ही सरजमीं पर एकदिवसीय श्रृंखला में 2-1 से मात दी थी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1997 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले जयवर्धने को फरवरी, 2006 में श्रीलंकाई टीम का कप्तान बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications