पीसीबी प्रमुख करेंगे विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का सामना
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक इस समिति के सदस्य हारून खान ने कहा, "पीसीबी प्रमुख ने समिति के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणी की है और यह सीनेट के विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है।"
उल्लेखनीय है कि बुधवार को लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन में बट्ट ने कहा था, "सीनेट की स्थाई समिति के सदस्य जितनी चाहे हमारी निंदा कर सकते हैं लेकिन उनके पास कोई ताकत नहीं है और वे हमें यह नहीं बता सकते कि बोर्ड को कैसे चलाना है।"
अखबार के साथ बातचीत में सीनेटर हारून खान ने कहा, "हम अगले महीने इस प्रस्ताव को सदन से मंजूरी दिलवाएंगे और इसके बाद पीसीबी प्रमुख को स्पष्टीकरण के लिए सीनेट बुलाया जाएगा।"
इससे पहले बुधवार को ही समिति के एक अन्य सदस्य इनवेर बेग ने कहा था समिति बट्ट की टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव भी लाने का अधिकार रखती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications