पीसीबी को बड़ा झटका, दुबई त्रिकोणीय श्रृंखला रद्द (लीड-1)
स्थानीय समाचार पत्र 'द नेशन' के मुताबिक पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ ने बताया, "हमें आयोजकों की ओर से कहा गया है कि त्रिकाणीय श्रृंखला रद्द कर दी गई क्योंकि श्रीलंकाई टीम इसके लिए उपलब्ध नहीं थी।" उल्लेखनीय है कि श्रृंखला की तसरी टीम बांग्लादेश थी।
गौरतलब है कि यह श्रृंखला दुबई स्पोर्ट्स सिटी और पीसीबी के बीच हुए 90 लाख डॉलर के तहत खेली जानी थी। ऐसे में पीसबी के लिए एक बड़ा झटका है।
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पिछले वर्ष एक भी टेस्ट मैच नहीं खले सकी थी। इसकी वजह सुरक्षा चिंता थी। कई टीमों ने सुरक्षा कारणों की वजह से ही पाकिस्तान का दौरा करने से इंकार कर किया। इसी वजह से पाकिस्तान को प्रस्तावित चैंपियंस ट्राफी की मेजबानी से भी हाथ धोना पड़ा था।
इससे पहले भारत ने मुंबई हमले की वजह से दोनों देशों के बीच उपजे तनाव को देखते हुए पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था। भारत के इस निर्णय से भी पीसीबी को बड़ी आर्थिक चपत लगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications