पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस श्रृंखला के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान ही खिलाड़ियों को 'मेंटल थेरेपी' देने का फैसला किया है।
इसके माध्यम से पीसीबी यह जानने की कोशिश करेगा कि लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट से दूर रहे उसके खिलाड़ी क्रिकेट के सबसे लंबे स्वरूप के लिए मानसिक तौर पर तैयार हैं या नहीं।
पाकिस्तानी टीम ने दिसंबर 2007 में भारत के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। 2008 में उसने एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला।
पत्र के मुताबिक श्रीलंका दौरे से पहले आयोजित प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को सेना की तर्ज पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस शिविर को गुप्त रखा गया है। खिलाड़ियों तक को इसकी जानकारी नहीं है। सेना की तर्ज पर प्रशिक्षण के दौरान संभावित टीम में शामिल 22 खिलाड़ियों को मीडिया से बात करने की इजाजत नहीं होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।