आईपीएल के कारण खिलाड़ियों ध्यान भटका : मूर्स
भारत दौरे के बाद केविन पीटरसन के साथ हुए विवाद के कारण बर्खास्त किए गए मूर्स ने कहा कि अपने ऊपर अपार दौलत की वर्षा होता देख कई खिलाड़ी गुमराह होते दिख रहे हैं। ऐसी हालत में टीम की एकता खतरे में है।
पूर्व कोच ने कहा, "हमें बहुत जल्द इस समस्या पर विचार करते हुए ड्रेसिंग रूम की एकता फिर से लौटानी होगी। हमारे खिलाड़ियों का ध्यान भटक गया है। धन बरसता देख उनका ध्यान राष्ट्रीय टीम में भी नहीं लग रहा है। भविष्य के लिहाज से यह एक गंभीर संकेत है। हमें अतिशीघ्र कुछ करना चाहिए"
उल्लेखनीय है कि आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों ने दूसरे संस्करण के लिए इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों-पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ को रिकार्ड 15.5-15.5 लाख डॉलर में अपने साथ जोड़ा है।
इसके अलावा पॉल कोलिंगवुड, ओवेश शाह और रवि बोपारा जैसे खिलाड़ी भी बड़ी रकम हासिल करने में सफल रहे हैं। खास बात यह है कि ये सभी खिलाड़ी मौजूदा टीम के प्रमुख सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications