वल्र्ड इंडोर टेनिस : नडाल और मरे में होगी खिताबी भिड़ंत
नडाल ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। उधर, मरे ने दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया के मारियों एंकिच को 6-1, 6-2 से पराजित किया।
नडाल को इस साल अब तक केवल मोनफिल्स से ही हार मिली है। पिछले महीने कतर में आयोजित कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में मोनफिल्स ने नडाल का विजय अभियान रोक दिया था।
मैच के बाद नडाल ने कहा, "मैंने जानता हूं कि मोनफिल्स आज लय में नहीं थे। उन्हें हराना इतना आसान नहीं। वह इस हार से खुश नहीं होंगे लेकिन मैं इस जीत से खुश हूं। मेरे लिए यह खिताब जीतना खास होगा।"
मरे ने महज 24 मिनट में ही पहला सेट जीतकर दूसरे सेट में भी अपनी लय बरकरार रखी और वर्ष के दूसरे खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। मरे ने पिछले महीने दोहा में खिताबी जीत दर्ज की थी।
विश्व के चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मरे अपने करियर के 10वें खिताब के लिए इस साल के आस्ट्रेलियन ओपन विजेता नडाल के साथ दो-दो हाथ करेंगे। मरे ने वर्ष 2008 में पांच खिताब जीते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications