वाडेकर ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "हमारी टीम को न्यूजीलैंड में जीत हासिल करने में दिक्कत नहीं होगी। वहां के वातावरण में ढलने में कुछ खिलाड़ियों को दिक्कत हो सकती है लेकिन यह ऐसी समस्या नहीं, जिसका हल नहीं किया जा सकता। कुल मिलाकर दारोमदार बल्लेबाजों के अलावा तेज गेंदबाजों पर होगी।"
भारतीय टीम की संरचना के बारे में पूछे जाने पर वाडेकर ने कहा, "मौजूदा टीम संतुलित है। इसके अलावा सबसे अहम बात यह है कि हमारा बेंच-स्ट्रेंथ काफी अच्छा है। हमारे कप्तान काफी अच्छा काम कर रहे हैं।"
धोनी की कप्तानी के बारे में पूछे जाने पर वाडेकर ने कहा कि एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर धोनी आत्मविश्वास से भरपूर दिखते हैं।
बकौल वाडेकर, "मेरी नजर में धोनी का नजरिया बहुत सकारात्मक है। उन्हें अपने साथियों पर भरोसा है। वह जानते हैं कि कौन सा खिलाड़ी किस भूमिका में फिट हो सकता है। इस लिहाज से मैं उन्हें एक अच्छा कप्तान मानता हूं। वह आत्मविश्वास से भरपूर खिलाड़ी हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।