मोदी पर बेइमानी और धोखाधड़ी का आरोप
संगठन ने ज्योति नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "नागरिक मोर्चा नाम के एक एनजीओ ने आईपीसी की धारा-420 और 467 के अंतर्गत मोदी पर बेइमानी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।"
धारा-420 बेइमानी और धारा-467 किसी कीमती वस्तु को हथियाने के लिए की गई धोखाधड़ी से संबंधित हैं।
नागरिक मोर्चा के राज्य समन्वयक सुरेश मिश्र ने बताया कि 13 मई, 2008 को जयपुर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद मोदी ने आईपीएल खाते में से बतौर मुआवजा पीड़ितों को 60 लाख रुपये देने की बात कही थी। मोदी ने यह रकम मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने की बात कही थी लेकिन आज तक यह रकम पीड़ितों तक नहीं पहुंची है।
बकौल मिश्र, "मोदी के दावे खोखले थे। उन्होंने जिस रकम की बात कही थी, वह आज तक पीड़ितों तक नहीं पहुंची है। इसकी जांच होनी चाहिए।"
मोदी को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का करीबी माना जाता है। इन दिनों वर धोखाधड़ी के एक अन्य आरोप से घिरे हुए हैं। उन पर राजस्थान के नागौर जिले में एक जमीन के खरीद-फरोख्त को लेकर गबन का आरोप लगा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications