आस्ट्रेलिया की 1 रन से रोमांचक जीत (लीड-1)

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवरों सात विकेट पर 150 रन बनाए जबकि न्यूजीलैंड की टीम इतने ही ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कलम ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। मैक्कलम ने 47 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के लगाए। उनका यह प्रयास हालांकि उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुआ।

मैक्कलम के अतिरिक्त नेथन ब्रूम ने भी 26 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 36 रन बनाए। ग्रांट इलियट 30 गेंदों पर एक चौके की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद लौटे।

ब्रेंडन के छोटे भाई नेथन मैक्कलम ने भी चार गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रनों की नाबाद पारी खेली।

अपने कोटे के चार ओवरों में मात्र 16 रन खर्च करने वाले आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नेथन ब्रेकन को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इससे पहले, आस्ट्रेलियाई टीम की ओर से डेविड हसी ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। डेविड ने 39 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का लगाया।

इसके अलावा डेविड वार्नर ने 15 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 23 रन और ए. सी. वोग्स ने 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रनों का योगदान दिया।

कैमरून व्हाइट और जेम्स होप्स ने भी 16-16 रनों रन बनाए जबकि रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेड हेडिन ने 15 रनों का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड की ओर से इयान ओ ब्रायन ने दो विकेट लिए जबकि टिम साउथी, इयान बटलर, डेनियल विटोरी और ग्रांट इलियट को एक-एक सफलता मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, February 15, 2009, 7:17 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+