Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वल्र्ड इंडोर टेनिस : फाइनल में हारे पेस-डुल्ही (लीड-2)

रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पेस और डुल्ही को सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी ने 6-2, 7-5 से पराजित किया।

पेस-डुल्ही आस्ट्रिया के जूलियन नोल और इजरायल के एंडी रैम को 6-2, 7-6(4) से हराकर फाइनल में पहुंचे थे। जिमोनजिक और नेस्टर ने पांचवीं बार पेस-डुल्ही को पराजित किया है जबकि पेस-डुल्ही उन्हें एक बार फिर हरा नहीं सके हैं।

नेस्टर और जिमोनजिक की जोड़ी थॉमस बेरड्रिक और जुर्गेन मेलजर की मौजूदा चैंपियन जोड़ी को 6-3, 6-2 से हराकर फाइनल में पहुंची थी।

उधर, टूर्नामेंट के पुरुषों के एकल वर्ग का खिताबी मुकाबला विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और ब्रिटेन के एंडी मरे के बीच खेला जाएगा।

नडाल ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से हराया जबकि मरे ने दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया के मारियों एंकिच को 6-1, 6-2 से पराजित किया।

नडाल को इस साल अब तक केवल मोनफिल्स से ही हार मिली है। पिछले महीने कतर में आयोजित कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में मोनफिल्स ने नडाल का विजय अभियान रोक दिया था।

मैच के बाद नडाल ने कहा, "मैं जानता हूं कि मोनफिल्स आज लय में नहीं थे। उन्हें हराना इतना आसान नहीं। वह इस हार से खुश नहीं होंगे लेकिन मैं इस जीत से खुश हूं। मेरे लिए यह खिताब जीतना खास होगा।"

मरे ने महज 24 मिनट में ही पहला सेट जीतकर दूसरे सेट में भी अपनी लय बरकरार रखी और वर्ष के दूसरे खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। मरे ने पिछले महीने दोहा में खिताबी जीत दर्ज की थी।

विश्व के चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मरे अपने करियर के 10वें खिताब के लिए इस साल के आस्ट्रेलियन ओपन विजेता नडाल के साथ दो-दो हाथ करेंगे। मरे ने वर्ष 2008 में पांच खिताब जीते थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+