For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विजय हजारे ट्रॉफी : पठान बंधुओं के तूफान में उड़ा मुंबई

By Staff

टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करते हुए बड़ौदा की टीम ने इरफान (50/3), यूसुफ (63/2) तथा मुनाफ पटेल (33/2) की सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत मुंबई की टीम को 48.5 ओवरों में 278 रनों पर पेवेलियन लौटा दिया।

मुंबई की ओर से कप्तान वसीम जाफर ने सर्वाधिक 131 रन बनाए। जाफर ने अपनी 118 गेंदों की पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 37 और ए.पी. टारे ने 33 रनों का योगदान दिया।

जवाब में खेलने उतरी बड़ौदा की टीम ने धवल कुलकर्णी (38/2) और डब्ल्यू.ए. मोता (49/2) की अच्छी गेंदबाजी के आगे 89 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद यूसुफ ने कमान संभाली। उन्होंने 37 रन बनाने वाले के. पांचाल के साथ छठे विकेट के लिए 92 रन जोड़े।

इसके बाद यूसुफ ने अपने छोटे भाई इरफान के साथ कमान संभाली और सातवें विकेट के लिए 103 रनों की नाबाद साझेदारी निभाकर अपनी टीम को 35 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। बड़ौदा ने 44.1 ओवरों में छह विकेट पर 284 रन बनाकर यह मैच जीत लिया।

यूसुफ ने 101 रन बनाए। उन्होंने अपनी 72 गेंदों की पारी में पांच चौके और सात गगनचुंबी छक्के लगाए जबकि इरफान 42 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद लौटे।

जम्मू-कश्मीर पर दिल्ली की आसान जीत :

उधर, धर्मशाला में दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर को 112 रनों से पराजित कर दिया। पहले खेलते हुए दिल्ली की टीम ने विराट कोहली (102) और शिखर धवन (108) की शतकीय पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 314 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम 46.5 ओवर में 202 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। जम्मू-कश्मीर के लिए कप्तान शफीक खान (50) और एम.वी. जोगेलकर (69) की दिल्ली के गेंदबाजों का कुछ देर तक सामना कर सके। दिल्ली की ओर से योगेश नागर ने 48 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि सुमित नरवाल ने दो विकेट हासिल किए।

रेलवे पर उत्तर प्रदेश की जीत में पीयूष चमके :

इंदौर के महारानी ऊषाराजे ट्रस्ट क्रिकेट मैदान पर उत्तर प्रदेश ने रेलवे को 71 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक अपनी झोली में डाल लिए। उत्तर प्रदेश ने तन्मय श्रीवास्तव (86) और परविंदर सिंह (75) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत 50 ओवरों में नौ विकेट पर 243 रन बनाए जबकि रेलवे की पूरी टीम 46.5 ओवर में 172 रन बनाकर आउट हो गई।

रेलवे के बल्लेबाज करण शर्मा 65 रन बनाकर नाबाद लौटे। उत्तर प्रदेश की ओर पीयूष चावला ने तीन विकेट लिए जबकि इम्तियाज अहमद को दो सफलताएं मिलीं।

रविवार को खेले गए अन्य मुकाबलों के नतीजे :

कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश को 9 विकेट से, त्रिपुरा ने असम को 29 रनों से, महाराष्ट्र ने गुजरात को 10 रनों से, हिमाचल प्रदेश ने सेना को 27 रनों से, बंगाल ने झारखंड को 90 रनों से, हरियाणा ने पंजाब को तीन रनों से, तमिलनाडु ने गोवा को 71 रनों से और राजस्थान ने विदर्भ को 87 रनों से पराजित किया। विजेता टीमों ने चार-चार अंक हासिल किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+