राउल रियल मैड्रिड के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राउल ने रविवार को खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में स्पोर्टिग गिजोन के खिलाफ किए गए गोल की मदद से एल्फ्रेडो डी स्टेफानो का 45 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया।
स्टेफानो ने रियल मैड्रिड के लिए 1953 से 1964 के बीच कुल 307 गोल किए थे जबकि रविवार को गिजोन के खिलाफ दो गोल करने के साथ राउल ने अपने कुल गोलों की संख्या 309 कर ली है।
राउल के दो गोलों की मदद से रियल मैड्रिड ने गिजोन को 4-0 से पराजित किया। रियल की यह लगातार आठवीं जीत है। रियल टीमों की तालिका में सबसे ऊपर चल रहे बार्सिलोना से 10 अंक पीछे रह गया है।
रविवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में स्पेनिश लीग के एक अन्य प्रमुख क्लब सेविला ने अंतिम समय में किए गए गोल की मदद से इस्पेनियोल को 2-0 से पराजित किया।
इस जीत के साथ सेविला तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। रियल की तुलना में उसके नौ अंक कम हैं। वेलेंसिया की टीम चौथे स्थान पर चल रही है। उसके सेविला से तीन अंक कम हैं। वेलेंसिया को विलारियल ने 1-1 की बराबरी पर रोका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications