भारत से मिली हार का गम भूल चुके हैं हम : जयवर्धने
श्रीलंकाई टीम रविवार को पाकिस्तान पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 21 फरवरी से नेशनल स्टेडियम में खेला जाना है।
टीम होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जयवर्धने ने कहा, "भारत के खिलाफ मिली हार निश्चित तौर पर चिंता का विषय है लेकिन वह एकदिवसीय श्रृंखला थी और हम यहां टेस्ट श्रृंखला के लिए आए हैं। ऐसी स्थिति में हमारे लिए सबसे जरूरी यह है कि हम जल्दी से खुद को टेस्ट मैचों के नजरिए से ढाल लें।"
जयवर्धने इस श्रृंखला के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे देंगे। इस लिहाज से उनकी टीम इस श्रृंखला को जीतकर अपने कप्तान को तोहफा देना चाहेगी।
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में टेस्ट श्रृंखला जीतना हमेशा से खास रहा है। मैं जानता हूं कि बतौर कप्तान यह मेरी आखिरी श्रृंखला है, लिहाजा हम इसे जीतकर यादगार बनाना चाहेंगे। वैसे मैं बता दूं कि यूसुस खान की कप्तानी में पाकिस्तान को उसके घर में हराना आसान नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications