आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है कि चोट के कारण प्रमुख तेज गेंदबाज ब्रेट ली और स्टुअर्ट क्लार्क सहित आस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ी एक समय टीम से बाहर थे। ली और क्लार्क तो अब तक वापसी नहीं कर पाए हैं।
पोंटिंग ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की व्यस्तता ने हमें काफी नुकसान पहुंचाया है। हमारे कई प्रमुख खिलाड़ी आज भी चोटिल हैं। इस समस्या ने हमारी क्षमता को काफी हद तक प्रभावित किया है। इसी कारण हम हालिया श्रृंखलाओं में अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके।"
पोंटिंग ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान उनकी टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल थे लेकिन न्यूजीलैंड के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला तक आते-आते उनमें से कई टीम में वापसी करने में सफल रहे। यही कारण है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम तीन मैचों में उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।