अगले महीने वापसी करना चाहते हैं अख्तर
अख्तर ने बताया कि उनके घुटने की चोट बिना ऑपरेशन के भी ठीक हो सकती है, लिहाजा उन्होंने फिलहाल ऑपरेशन कराने का इरादा त्यागकर फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है क्योंकि उनका लक्ष्य बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में जगह पाना है।
अख्तर ने कहा, "मेरे चिकित्सकों ने कहा है कि घुटने के ऑपरेशन के बगैर भी मैं पूरी तरह फिट हो सकता हूं। मैं अगले कुछ हफ्तों में राष्ट्रीय टीम में वापसी की आस लगाए हुए हूं। फिलहाल में इंजेक्शन के माध्यम से घुटने की चोट से निजात पाने का प्रयास कर रहा हूं।"
अपने करियर में 46 टेस्ट और 140 एकदिवसीय मैच खेल चुके अख्तर को श्रीलंका के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के पहले दो मुकाबलों में खराब प्रदर्शन करने के कारण राष्ट्रीय टीम से निकाल दिया गया था।
यही नहीं, उन्हें इस महीने की 21 तारीख से श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली है। पाकिस्तानी टीम को बांग्लादेश में पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेलना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications