दक्षिण अफ्रीका में वरिष्ठ खिलाड़ियों को दिखानी होगी चमक : पोंटिंग
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के लिए लिखे गए अपने स्तंभ में पोंटिंग ने लिखा है कि ऐसे समय में जबकि ब्रेट ली, स्टुअर्ट क्लार्क, एंड्रयू सायमंड्स और शेन वॉटसन जैसे प्रमुख खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका नहीं जा रहे हैं, टीम के बाकी बचे खिलाड़ियों को अपनी क्षमता के साथ न्याय करना होगा।
आस्ट्रेलियाई टीम सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 26 फरवरी से जोहांसबर्ग में खेला जाएगा।
पोंटिंग ने लिखा है, "आप जरा दक्षिण अफ्रीका जा रही टीम पर नजर डालिए। चार खिलाड़ियों ने तो टेस्ट मैच खेला ही नहीं है। दो ने एक टेस्ट मैच खेला है जबकि कुछ ने ही पांच से अधिक टेस्ट खेले हैं। ऐसे में जो वरिष्ठ खिलाड़ी बचते हैं, उनके सामने बहुत बड़ी चुनौती है। दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हराना बेहद कठिन है, लिहाजा अनुभवी खिलाड़ियों को प्रेरणादायक प्रदर्शन करना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications