यूसुफ की वापसी के पक्ष में है खेल मंत्रालय
कुछ दिन पहले यूसुफ ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से राष्ट्रीय टीम में लौटने के लिए मदद की गुहार लगाई थी।
इसी के मद्देनजर खेल मंत्री आफताब जिलानी ने सोमवार को कहा कि उनका मंत्रालय यूसुफ को मझधार से निकालने में मदद करने के लिए तैयार है।
मंत्रालय ने कहा है कि वह यूसुफ को इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में खेलने के कारण लगाए गए प्रतिबंध से निकलने में मदद करेगा।
यूसुफ के अनुरोध के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एजाज बट्ट ने कहा था कि यूसुफ जैसे ही आईसीएल के साथ अपना करार खत्म कर लेंगे, उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल कर लिया जाएगा।
जिलानी ने कहा कि वह आईसीएल से जुड़े मुद्दे पर पीसीबी से बात करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं इस संबंध में पीसीबी अध्यक्ष से बात करुं गा। मैं उनसे कहूंगा कि वह आईसीएल से करार करने वाले खिलाड़ियों के साथ बातचीत करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications