For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सीए अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से नहीं रोकेगा

By Staff

वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स' के मुताबिक ऐसा माना जा रहा था कि कई प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण सीए इस वर्ष अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की इजाजत नहीं देगा लेकिन उसने 10 अप्रैल से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण के लिए उन्हें इजाजत दे दी है।

आस्ट्रेलिया के कई दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। आने वाले दिनों में टीम को कई महत्वपूर्ण दौरे करने हैं और यही कारण है कि वह अपने और किसी खिलाड़ी को आईपीएल की आपाधापी में नहीं उलझाना चाहता था।

इन दिनों तेज गेंदबाज ब्रेट ली जहां टखने की चोट से परेशान चल रहे हैं, वहीं हरफनमौला एंड्रयू सायमंड्स घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हैं। इसी तरह तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क भी पैर की चोट के कारण आराम कर रहे हैं।

हरफनमौला शेन वॉटसन कमर की चोट के कारण हालिया श्रृंखला में नहीं खेल सके और तेज गेंदबाज पीटर सिडल पैर की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई ट्वेंटी-20 श्रृंखला से दूर रहे।

सीए की सबसे बड़ी चिंता खिलाड़ियों की फिटनेस है। कप्तान रिकी पोंटिंग भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। उपकप्तान माइकल क्लार्क के चोटिल होने के बाद से सीए ने विशेष तौर पर चिंता जाहिर की थी लेकिन अब जबकि दूसरे संस्करण के लिए बोली लगाई जा चुकी है, सीए ने अपने खिलाड़ियों पर लगी रोक हटा ली है।

सीए ने कुछ दिनों पहले कहा था कि उसके लिए फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला और इसी साल इंग्लैंड के साथ होने वाली एशेज श्रृंखला सबसे महत्वपूर्ण है। इसी के लिए वह अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से रोक सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+