For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कमाल की वापसी, पाकिस्तानी टीम में 5 नए चेहरे

By Staff

पाकिस्तानी टीम में पांच नए चेहरे शामिल किए गए हैं। अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद 26 सदस्यीय संभावितों की सूची में शामिल नहीं होने के बावजूद अंतिम-15 में स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं।

शहजाद ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में 146 रनों की बेशकीमती पारी खेलकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। शहजाद के अलावा गेंदबाज मोहम्मद ताल्हा तथा सोहेल खान और बल्लेबाज खुर्रम मंजूर तथा हरफनमौला खिलाड़ी फवद आलम पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं।

कमाल तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। उन्होंने 2005 में 12 टेस्ट मैच खेले थे लेकिन उसके बाद से उनके लिए टीम के दरवाजे बंद हो गए थे। हालांकि टीम से बाहर रहते हुए भी वह कप्तानों और कोचों के बीच चर्चा का विषय बने रहे थे।

टीम के प्रमुख गेंदबाज सोहेल तनवीर हालांकि 15 खिलाड़ियों में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। तनवीर को बाहर करने का फैसला खासा चौंकाने वाला है। तनवीर की जगह कम अनुभवी गेंदबाज यासिर अराफात को टीम में जगह मिली है।

टीम प्रबंधन द्वारा श्रीलंका के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान अपनी जिम्मेदारी के निर्वाह नहीं कर पाने की शिकायत किए जाने के बावजूद विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल अपना स्थान बचाने में सफल रहे हैं।

टीम इस प्रकार है : यूनुस खान (कप्तान), सलमान बट्ट, खुर्रम मंजूर, अहमद शहजाद, शोएब मलिक, मिस्बाह-उल-हक, फैजल इकबाल, आसिम कमाल, फवद आलम, यासिर अराफात, दानिश कनेरिया, कामरान अकमल (विकेटकीपर), उमर गुल, मोहम्मद ताल्हा और सोहेल खान।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+