अपने अभियान की शुरुआत में जीव 63 लाख डॉलर इनामी नार्दन ट्रस्ट ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
विश्व के 34वें वरीयता प्राप्त गोल्फ खिलाड़ी जीव अगले आठ हफ्तों में छह टूर्नामेंट खेलेंगे। इनमें दो वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप-वर्ल्ड मैचप्ले और डब्ल्यूजीसी सीए चैंपियनशिप और अगस्टस मास्टर्स प्रमुख हैं।
इसके अलावा जीव नार्दन ट्रस्ट ओपन, अर्नाल्ड पाल्मर इंवीटेशनल और शेल हाउस्टन ओपन में हिस्सा लेंगे।
अमेरिका की धरती पर भारत की चुनौती पेश करने के लिए तैयार जीव ने कहा, "मैं आने वाली चुनौतियों के लिए कमर कस चुका हूं। मैं इस सब में अच्छा प्रदर्शन कर 2010 के पीजीए टूर में खेलने की योग्यता हासिल करना चाहता हूं।"
जीव ने कहा कि वह इस वर्ष कुछ प्रमुख टूर्नामेंटों में ही खेलेंगे और मुख्य रूप से अपनी फिटनेस पर ध्यान देंगे। पिछले सत्र में जीव को फिटनेस को लेकर काफी संघर्ष करना पड़ा था लेकिन इसके बावजूद वह चार खिताब जीतने में सफल रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।