मंगलवार से पहले खेले गए दो अन्य मुकाबलों में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी। उसने इन अभ्यास मैचों में आस्ट्रेलिया की प्रांतीय टीमों को बड़े अंतर से पराजित किया था।
बहरहाल, बुधवार को खेले गए दौरे के आखिरी मैच में आस्ट्रेलिया की ओर से हॉटचिक्स डेनियल ने 14वें मिनट, ज्यौफ्री कॉक ने 18वें मिनट, लिएम डी यंग ने 21वें मिनट, जेसन मिल्सन ने 53वें मिनट और मार्क पीटरसन ने 61वें मिनट में गोल किए।
भारत की ओर से शिवेंद्र सिंह ने 10वें मिनट और कप्तान संदीप सिंह ने 46वें मिनट में गोल ठोके।
आस्ट्रेलिया दौरे की समाप्ति के बाद भारतीय टीम गुरुवार को न्यूजीलैंड रवाना हो जाएगी। वहां वह न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के साथ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में हिस्सा लेगी। पहला मैच शनिवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा।
इससे पहले, मंगलवार को खेले गए मुकाबले में आस्ट्रेलियन डेवलपमेंट टीम ने भारत को 5-3 से पराजित किया था।
आस्ट्रेलिया की ओर से जेसन विल्सन ने 10वें मिनट, निक बगेनगन ने 22वें मिनट, जोएल कैरोल ने 27वें मिनट, लिएम डी यंग ने 52वें मिनट और मार्क पीटरसन ने 66वें मिनट में गोल किए।
भारत की ओर से कप्तान संदीप सिंह ने 16वें मिनट, वी.आर. रघुनाथ ने 37वें मिनट और तुषार खांडेकर ने 64वें मिनट में गोल ठोके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।