न्यूजीलैंड में भारतीय टीम तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के अतिरिक्त पांच एकदिवसीय और दो ट्वेंटी-20 मैच खेलेगी।
भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड में पहली बार एकदिवसीय श्रृंखला जीतने की चुनौती होगी। एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 टीमों के सदस्य गुरुवार को रवाना हुए जबकि टेस्ट टीम के सदस्य बाद में रवाना होंगे।
टीम की रवानगी के वक्त बड़ी संख्या में प्रशंसक शुभकामनाएं देने के लिए छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद थे।
भारतीय टीम अपने दौरे की शुरुआत 25 फरवरी को क्राइस्टचर्च के एएमआई स्टेडियम में खेले जाने वाले ट्वेंटी मुकाबले से करेगी।
एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच तीन मार्च को नेपियर के मैक्लीन पार्क में खेला जाएगा जबकि टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत 18-22 मार्च तक हेमिल्टन के सिडन पार्क में होने वाले मैच से होगी।
भारतीय टीम इस प्रकार है :
एकदिवसीय टीम : महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा, मुनाफ पटेल, इरफान पठान, प्रज्ञान ओझा, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और प्रवीण कुमार।
ट्वेंटी-20 टीम : महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा, मुनाफ पटेल, प्रज्ञान ओझा, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और प्रवीण कुमार।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।