आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक क्लार्क और बिंगल इस साल 3 अक्टूबर को शादी रचाने का फैसला कर चुके हैं। क्लार्क के एजेंट ने भी खुलासा किया है कि अंतर्राष्ट्रीय व्यस्तताओं के कारण क्लार्क को इस साल अपनी शादी टालनी पड़ सकती है।
क्रिकेट के जानकारों का मानना कि इस साल क्लार्क को शादी के लिए केवल 10 दिन का खाली वक्त मिलेगा। उनके पास 12 से 23 मई तक का समय होगा लेकिन यह तारीख उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं है। साल के बाकी दिनों में क्लार्क किसी न किसी श्रृंखला के लिए विदेशी दौरे पर रहेंगे।
एजेंट ने कहा कि क्लार्क और बिंगल को शादी की तारीख में बदलाव करना होगा। अगर वे ऐसा नहीं कर पाए तो उनकी शादी मार्च 2010 से पहले नहीं हो सकती। क्लार्क ने दो साल पहले बिंगल के साथ सगाई की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।