राजस्थान के पैरालंपिक खिलाड़ी कर सकेंगे नि:शुल्क बस यात्रा

By Staff

राजस्थान के यातायात मंत्री बृजकिशोर शर्मा ने गुरुवार को स्थानीय सवाई मानसिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय पैराएथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की।

मंत्री ने 11वीं सीनियर, छठी जूनियर एवं चौथी सब-जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन करते हुए मार्चपास्ट की सलामी ली।

इस मौके पर वर्ल्ड ट्रेड पार्क के अनूप भरतरिया ने प्रतियोगिता के आयोजन में एक लाख एक रुपये की मदद देने की घोषणा को दो लाख रुपये कर दी। इसके अलावा उन्होंने आयोजन के दौरान आवागमन के लिए दो बसें उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।

परिवहन मंत्री ने इस मौके पर द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच रिपुदमन सिंह, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देवेंद्र झांझड़िया एवं जगशी सिंह, पैरालम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया के महादेवन एवं चन्द्रशेखर को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

तीन वर्गों के इस राष्ट्रीय आयोजन में 22 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। राजस्थान पैरालंपिक समिति की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में दौड़, लांग जंप, शॉट पुट, जेवेलिन थ्रो, रिले दौड़, डिस्कस थ्रो एवं ऊंची कूद के मुकाबले होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, February 19, 2009, 6:02 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+