श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए टेस्ट टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद अफरीदी ने इस ओर सोचना शुरू कर दिया है।
पाकिस्तान के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में एक माने जाने वाले 28 वर्षीय अफरीदी ने गुरुवार को कहा कि वह चयनकर्ताओं का भरोसा नहीं जीत पाने से काफी निराश हैं।
उन्होंने कहा, "मैं श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में खेलना चाहता था लेकिन चयनकर्ताओं ने मुझे नजरअंदाज कर दिया। मुझे उनका फैसला स्वीकार्य है लेकिन मैं इससे निराश हूं। टेस्ट क्रिकेट में मुझे हमेशा नजरअंदाज किया जाता रहा है। अब में इसे छोड़ने के बारे में सोच रहा हूं।"
1996 में 16 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करने वाले अफरीदी ने अब तक 271 एकदिवसीय मैच ख्रेले हैं जबकि उनके नाम सिर्फ 26 टेस्ट मैच दर्ज हैं।
अफरीदी ने तीन साल से एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ 2006 में खेला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।