विश्व कप के आयोजन में अभी 475 दिन शेष हैं। इसका उद्घाटन 11 जून, 2010 में होना है।
टिकटों की बिक्री फुटबाल को नियंत्रित करने वाली विश्व संस्था-फीफा और दक्षिण अफ्रीका के फर्स्ट नेशनल बैंक (एफबीसी) की वेबसाइटों के जरिए की जा रही है।
विश्व कप के लिए कुल 30 लाख टिकट जारी करने की तैयारी है। इसका कारण यह है कि विश्व कप का आयोजन पहली बार अफ्रीका महाद्वीप में हो रहा है और इसे लेकर जबरदस्त रोमांच है।
दर्शकों के लिए इस बार एक विशेष व्यवस्था की गई है। जो लोग टिकट हासिल कर लेंगे और उनकी पसंदीदा टीमें विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी, उन्हें टिकट की रकम वापस कर दी जाएगी।
फीफा ने कहा है कि चार साल में एक बार होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 450,000 विदेशी लोगों के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।