For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अंपायर स्टीव बकनर ने संन्यास की घोषणा की

By Staff

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'गार्जियन' के मुताबिक बकनर दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में 19 से 23 मार्च तक खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद संन्यास ले लेंगे।

इसके बाद बारबाडोस में 27 और 29 मार्च को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले एकदिवसीय मुकाबलों के साथ बकनर एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों की अंपायरिंग से संन्यास लेंगे।

पत्र ने बकनर के हवाले से लिखा है, "मैंने आईसीसी को जानकारी दे दी है कि दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला के दौरान मैं अंतिम बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अंपायर की भूमिका निभाऊंगा।"

आईसीसी ने कहा है कि केपटाउन टेस्ट के बाद वह बकनर को सम्मानित करेगी। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारुन लोगर्ट ने कहा, "बकनर ने पिछले दो दशक में क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग के नए मानक तय किए हैं।"

बकनर ने अपना अंपायरिंग करियर 1989 में शुरू किया था। वह अब तक 126 टेस्ट मैचों और 179 एकदिवसीय मैचों में अंपायर की भूमिका निभा चुके हैं।

बकनर के नाम 1992 से लगातार विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अंपायरिंग करने का रिकार्ड है। बकनर 2002 से आईसीसी की इलीट पैनल में शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+