For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बारिश के कारण इंडोर अभ्यास करने को बाध्य हुई भारतीय टीम

By Staff

वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक अभ्यास के लिए भारतीय टीम लिंकन विश्वविद्यालय स्थित न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के हाई परफारमेंस सेंटर गई और जमकर पसीना बहाया।

भारतीय टीम प्रबंधन को लगा था कि हाई परफारमेंस सेंटर पूरी टीम के अभ्यास के लिए छोटा पड़ेगा लेकिन खिलाड़ियों को यह देखकर खुशी हुई कि सेंटर आधुनिकतम सुविधाओं से लैस है और वहां पूरी टीम के लिए पर्याप्त जगह है।

बल्लेबाजों ने जहां दो बॉलिंग मशीनों की मदद से नेट पर जमकर पसीना बहाया वहीं गेंदबाजों ने भी स्ट्रेचिंग और थ्रोइंग का अभ्यास किया।

तीन दिन पहले यहां पहुंची भारतीय टीम अब तक एएमआई स्टेडियम में अभ्यास नहीं कर पाई है। इसी मैदान पर 25 फरवरी को पहला ट्वेंटी-20 मैच खेला जाना है।

लिंकन सेंटर में अभ्यास करने के बाद भारतीय टीम ने मंगलवार को एएमआई स्टेडियम की कृत्रिम रोशनी में अभ्यास करने का फैसला किया है। इससे उसे यहां होने वाले रात्रि मैच के लिहाज से माहौल को समझने में मदद मिलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+