वकार ने कहा, खेल पर ध्यान दे पाकिस्तानी टीम

By Staff

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पत्रकारों से बातचीत के दौरान वकार ने कहा कि टीम प्रबंधन को खराब गेंदबाजी के लिए पिच को दोषी ठहराने की जगह खेल पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि टीम अभी हार के संकट से उबरी नहीं है।

पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका टीम ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 644 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। वकार इस बात को लेकर नाखुश हैं कि पहले दो दिनों में पाकिस्तानी गेंदबाज श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने तनिक भी चुनौती पेश नहीं कर सके।

उन्होंने कहा, "पिच की आलोचना मैच के बाद भी की जा सकती है। अभी टीम प्रबंधन को खेल पर ध्यान देना चाहिए। मैच में अभी भी काफी वक्त बचा हुआ है। हमारी टीम मुश्किल में है। उसे मुश्किलों से निकालना ही प्राथमिकता होनी चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, February 23, 2009, 9:14 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+