For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मुक्केबाजों और पहलवानों को सहारा के रूप में मिला प्रायोजक (लीड-1)

By Staff

सालों से भारतीय क्रिकेट टीम और हॉकी टीम के प्रायोजक रहे सहारा समूह ने देश के 30 अग्रणी मुक्केबाजों और पहलवानों का प्रायोजक बनना स्वीकार कर लिया है।

सहारा की सूची में 17 पहलवान और 13 मुक्केबाज शामिल हैं। कंपनी ने इन खिलाड़ियों को लंदन में 2012 में होने वाले ओलंपिक खेलों के मद्देनजर सहयोग देने संबंधी करार किया है।

सहारा समूह जिन 13 मुक्केबाजों का प्रायोजक होगा, उनमें ओलंपिक खिलाड़ी विजेंदर सिंह, अखिल कुमार, जितेंदर कुमार, दिनेश कुमार और अंतरेश लाकड़ा प्रमुख हैं।

सहारा से जुड़ने वाले पहलवानों में ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाले सुशील कुमार प्रमुख हैं। सहारा प्रमुख सुब्रत राय ने हालांकि करार की शर्तो का खुलासा करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को उनकी जरूरत की हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

विजेंदर ने बीजिंग में कांस्य पदक जीता था। अखिल और जितेंदर क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रहे थे। हालांकि बाद में उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इस कमी की भरपाई कर दी थी।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीएफ) के सचिव पी.के. मुरलीधरन राजा ने कहा, "हम आशा करते हैं कि आने वाले दिनों में हमारे साथ कई और प्रायोजक जुड़ेंगे।"

सहारा समूह ने इसके अलावा हरियाणा के भिवानी शहर में स्थित मुक्केबाजी क्लब को उन्नत बनाने का कार्यक्रम बनाया है। इस केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यही नहीं, कंपनी ने गुरु हनुमान के प्रसिद्ध अखाड़े को भी उन्नत बनाने का ऐलान किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+