विश्व कप आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डैनी जॉर्डन ने कहा, "हम बेहद खुश हैं।" टिकटों की बिक्री शुक्रवार से फीफा और एफबीसी की वेबसाइटों के जरिए की जा रही है।
आवेदन करने वालों में उन लोगों को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने देश भर में स्थित फर्स्ट नेशनल बैंक (एफएनबी) के कार्यालयों के माध्यम से टिकट पाने के लिए आवेदन दिए हैं।
आयोजन समिति ने इंटरनेट के माध्यम से 740,000 टिकट बिक्री के लिए जारी किए गए हैं। विश्व कप के आयोजन में अभी 471 दिन शेष हैं। इसका उद्घाटन 11 जून, 2010 में होना है।
विश्व कप के लिए कुल 30 लाख टिकट जारी करने की तैयारी है। इसका कारण यह है कि विश्व कप का आयोजन पहली बार अफ्रीका महाद्वीप में हो रहा है और इसे लेकर जबरदस्त रोमांच है।
दर्शकों के लिए इस बार एक विशेष व्यवस्था की गई है। जो लोग टिकट हासिल कर लेंगे और उनकी पसंदीदा टीमें विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी, उन्हें टिकट की रकम वापस कर दी जाएगी।
फीफा ने कहा है कि चार साल में एक बार होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 450,000 विदेशी लोगों के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।