For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

यूनुस की बदौलत पाकिस्तान ने फालोऑन बचाया (लीड-1)

By Staff

पाकिस्तानी टीम को फालोऑन बचाने के लिए 445 रनों की जरूरत थी लेकिन अकेले दम पर लंगर डाले यूनुस की शानदार कप्तानी पारी की बदौलत मेजबान टीम ने दूसरे सत्र की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 452 रन बना लिए हैं।

मैच के तीसरे दिन 191 गेंदों पर अपने करियर का 16वां शतक पूरा करने वाले यूनुस 439 गेंदों पर 24 चौकों और दो छक्कों की मदद से 242 रन बनाकर हैं जबकि फैजल इकबाल 94 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

तीसरे दिन की समाप्ति पर तीन विकेट पर 296 रन बनाने वाली पाकिस्तानी टीम ने चौथे दिन अपना एकमात्र विकेट मिस्बाह-उल-हक के रूप में गंवाया। मिस्बाह 153 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेलने के बाद दिलहारा फर्नाडो की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।

इससे पहले, टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने जयवर्धने (240) और थिलन समरवीरा (231) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई रिकार्डतोड़ साझेदारी की बदौलत अपनी पहली पारी सात विकेट पर 644 रन बनाकर घोषित कर दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+