फ्लिन को टेस्ट टीम में जगह पाने की उम्मीद

By Staff

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक पिछले बुधवार को प्रांतीय नार्दन नाइट्स टीम के लिए ट्वेंटी-20 मैच में खेलते हुए फ्लिन को चोट लगी थी। शुरुआती जांच से पता चला है कि फ्लिन को कम से कम तीन सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है।

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 18 मार्च से हेमिल्टन में खेला जाना है। फ्लिन को भरोसा है कि वह इससे पहले फिट होकर टीम में वापसी करने में सफल रहेंगे।

फ्लिन ने कहा, "मैं आशा करता हूं कि 6 मार्च को नाइट्स के लिए चार दिवसीय स्टेट चैंपियनशिप मुकाबले में खेल सकूंगा। इससे मुझे टेस्ट टीम में वापसी करने में फायदा होगा।"

चोट के अलावा फ्लिन को इन दिनों खराब फार्म से भी दो-चार होना पड़ रहा है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में खराब खेल के कारण उन्हें हाल ही में आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई चैपल-हेडली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम से हटा दिया गया था।

टेस्ट मैचों में हालांकि उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने अब तक नौ टेस्ट मैचों में 42.81 के औसत से रन बटोरे हैं। फ्लिन को भरोसा है कि रिकार्ड को देखते हुए उनका टेस्ट टीम में चुना जाना लगभग तय है लेकिन इसके लिए उन्हें समय रहते चोट से उबरना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 24, 2009, 7:06 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+