दाईं जांघ की मांसपेशी में खिंचाव के कारण फ्लिंटॉफ वेस्टइंडीज के साथ गुरुवार से बारबाडोस में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस चोट के कारण उनके आईपीएल में खेलने को लेकर भी आशंका जताई जा रहरी थी।
फ्लिंटॉफ ने इस आशंकाओं को निराधार बताते हुए साफ कर दिया कि वह आईपीएल तथा एशेज श्रृंखला के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे। फ्लिंटॉफ ने यह भी कहा कि ऐसी अफवाह उड़ाई जा रही है वह एशेज के लिए आईपीएल छोड़ने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
उल्लेखनीय है कि फ्लिंटॉफ ने आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ 15.5 लाख डॉलर में करार किया है। इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी इतनी ही रकम में आईपीएल से करार किया है। फ्लिंटॉफ और पीटरसन आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
फ्लिंटॉफ का मानना है कि आईपीएल में खेलना इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिहाज से फायदेमंद रहेगा क्योंकि इस साल ट्वेंटी-20 विश्व कप उन्हीं की धरती पर होना है और अच्छे अभ्यास के बाद अपने माहौल में उनके पास इसे जीतने का अच्छा मौका होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।