For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दुबई ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भूपति-नोल्स

By Staff

बुधवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भूपति और नोल्स की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के हामौद अब्बास और महमूद नादेर अल बालोसी की जोड़ी को 6-3, 6-1 से हरा दिया।

भूपति और नोल्स की जोड़ी ने खेल की शुरुआत से ही अब्बास और बालोसी पर दबदबा बनाए रखा और पहले सेट को 6-3 से बड़ी आसानी से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भी दोनों ने शानदार खेल दिखाया और इसे भी उतनी ही आसानी से 6-1 से जीत लिया।

अगले दौर में भूपति-नोल्स का सामना इटली के रिक डी वोएस्ट और रूस के डमित्री तुर्सनोव से होगा, जिन्होंने रूस के इगोर एंड्रीव और मिखाइल यूझेनी को 6-3, 6-2 से पराजित किया।

भूपति-नोल्स ने एक साथ खेलते हुए अपनी 50वीं जीत दर्ज की। इस जोड़ी ने पिछले साल इस खिताब पर कब्जा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+