बुनियादी खेल सुविधाओं हेतु योजनाएं
गिल ने बताया कि इस योजना के तहत, खेल अवसंरचना के विकास जैसे खेल मैदान का विकास, एथलेटिक ट्रैक, खेल मैदान की चारदीवारी, गोल पोस्ट, नेट खेलों के लिए पोल, आउटडोर फिटनेस उपस्कर आदि के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत और प्रत्येक ब्लाक पंचायत को क्रमश: एक लाख रुपए और 5 लाख रुपए का एकमुश्त पूंजीगत अनुदान दिया जाएगा। इसमें राज्य का अंशदान सामान्य राज्यों के लिए 25 प्रतिशत और विशेष श्रेणी के राज्यों के लिए 10 प्रतिशत होगा। इसके अलावा ग्राम पंचायतों को खेल उपकरणों की खरीद के लिए वार्षिक अनुदान तथा खेल स्पर्धाओं में अलग पंचालन संबंधी व्यय की पूर्ति करने के लिए वार्षिक प्रचालन अनुदान के रूप मे प्रतिमाह क्रमश: 10,000 रु0 और 12,000 रुपए दिए जाएंगे, किन्तु ब्लाक पंचायत को क्रमश: 20000 रुपए तथा 24000 रुपये दिये जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक पंचायत को ब्लाक स्तर पर स्पर्धाओं के आयोजन के लिए 50,000 रुपए का वार्षिक स्पर्धा अनुदान दिया जाएगा। प्रत्येक जिले को जिला स्तरीय स्पर्धाओं के आयोजन के लिए 3 लाख रुपए का वार्षिक स्पर्धा अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा, ब्लाक स्तर पर जिला स्तर की स्पर्धाओं में विजेताओं (प्रथम तीन स्थान) के लिए पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications