यूनुस खान 313 रन बनाकर पेवेलियन लौटे

By Staff

मैच के चौथे दिन 306 रन बनाकर नाबाद लौटे यूनुस अपनी पारी में मात्र सात रन जोड़ने के बाद दिलहारा फर्नाडो द्वारा बोल्ड कर दिए गए। यूनुस ने अपनी 568 गेंदों की मैराथन पारी में 27 चौके और चार छक्के लगाए।

खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 621 रन बना लिए हैं। कामरान अकमल 106 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 58 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि यासिर अराफात सात रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तानी टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 574 रन बनाए थे।

इससे पहले, टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने जयवर्धने (240) और थिलन समरवीरा (231) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई रिकार्डतोड़ साझेदारी की बदौलत अपनी पहली पारी सात विकेट पर 644 रन बनाकर घोषित कर दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, February 25, 2009, 12:03 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+