Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तेज शुरुआत के बाद लड़खड़ाई भारतीय पारी (लीड-1)

गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए मात्र 1.6 ओवर में ही 25 रन जोड़ दिए थे लेकिन बाद के ओवरोंे में भारतीय खिलाड़ी तेज खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवाते चले गए।

खबर लिखे जाने तक भारत ने 11 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए थे। सुरेश रैना 20 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि इरफान पठान चार रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

भारत ने अपना पहला विकेट गंभीर के रूप में गंवाया। गंभीर ने छह रन बनाए। हालांकि दूसरे छोर पर सहवाग काफी विस्फोटक अंजाद में खेल रहे थे।

सहवाग ने रैना के साथ टीम का कुल योग 3.2 ओवर में ही 32 रन पर पहुंचा दिया, लेकिन 10 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 26 रन बनाने के बाद वह इयान ओ' ब्रायन द्वारा बोल्ड कर दिए गए।

इसके बाद रोहित शर्मा (7), युवराज सिंह (1) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (2) कुछ खास नहीं कर सके।

यूसुफ पठान ने हालांकि खुलकर हाथ दिखाए और आठ गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 20 रन बनाए लेकिन वह भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

दोनों टीमों के बीच यह अब तक का दूसरा ट्वेंटी-20 मैच है। सितंबर 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 10 रनों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+