गुरुवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में बोपन्ना और कुरैशी की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी चेक गणराज्य के मार्टिन डैम और स्वीडन के राबर्ट लिंड्सटेड की जोड़ी से 6-7 (4), 5-7 से हार गई।
डैम और ल्िंाड्सटेड की जोड़ी ने खेल की शुरुआत से ही बोपन्ना और कुरैशी पर दबदबा बनाए रखा, लेकिन बीच-बीच में मिले मौकों का फायदा उठाकर भारतीय-पाकिस्तानी जोड़ी पहले सेट को टाइब्रेकर तक ले जाने में सफल रही। हालांकि इसके बावजूद उसे यह सेट गंवाना पड़ा।
दूसरे सेट में बोपन्ना और कुरैशी पहले सेट जैसा नियंत्रित खेल नहीं दिखा सके। इस बार चेक-स्वीडिश जोड़ी ने यह सेट 7-5 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
अगले दौर में डैम-लिंड्सटेड का सामना इटली के साइमन बोलेली और क्रोएशिया के इवो कार्लोविक से होगा, जिन्होंने पहले दौर के मुकाबले में भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही को 2-6, 10-8 से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।