भारतीय कप्तान ने कहा कि हार के बावजूद वह उन्हीं खिलाड़ियों के साथ शुक्रवार को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में उतरेंगे, जो क्राइस्टचर्च में खेले थे।
बकौल धौनी, "मनोवैज्ञानिक आधार पर हम थोड़ा पिछड़ चुके हैं लेकिन मेरा मानना है कि हर मैच के साथ नई रणनीति काम आती है, लिहाजा हम इस बात से तनिक भी घबराए नहीं हैं कि डेनियल विटोरी की टीम हमें फिर से हरा देगी। हम नए सिरे से शुरुआत करेंगे।"
कप्तान ने कहा कि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में अभी काफी लंबा समय व्यतीत करना है और आने वाले महत्वपूर्ण मैचों के लिहाज से शुरुआती मैच पिच को पढ़ने के काम में लाए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश शुरुआत मैचों से सीख लेने की है। हमें यहां काफी लंबा समय बिताना है और कई अहम मुकाबले खेलने हैं, लिहाजा हम परिणाम के साथ-साथ माहौल के साथ तालमेल बनाने की भी कोशिश कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।