स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक क्राइस्टचर्च में खेले गए ट्वेंटी-20 मैच के बाद जब धोनी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान उनसे पूछा गया, "क्या आपने 'स्लमडॉग मिलियनेयर' देखी है?" इसके जवाब में भारतीय टीम के कप्तान ने कहा कि वह अब तक यह फिल्म नहीं देख सके हैं।
यह सवाल पूछने वाले पत्रकार की ओर मुस्करा कर देखते हुए धोनी ने कहा, "मुझे यह फिल्म देखने का समय ही नहीं मिला लेकिन अगर आप इंतजाम कर दें तो मैं इसे देखना पसंद करूंगा।"
संवाददाता सम्मेलन के बाद जब धोनी जाने लगे तो उनसे फिर एक पत्रकार ने कहा कि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' क्राइस्टचर्च के एक सिनेमाघर में दिखाई जा रही है। इस पर धोनी ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, "यह एक अच्छा विचार है।"
गौरतलब है कि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' ने आठ ऑस्कर पुस्कार अपने नाम किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।