गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भूपति-नोल्स की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को दक्षिण अफ्रीका के रिक डी वोएस्ट और रूस के दमित्रि तुर्सनोव की जोड़ी ने पराजित किया। दोनों यह मैच 6-7 (4), 2-6 से हार गए।
भूपति-नोल्स ने पहले सेट में जोरदार खेल दिखाया लेकिन दूसरे सेट में वोएस्ट और तुर्सनोव के अच्छे खेल के आगे उनकी एक नहीं चली।
वोएस्ट और तुर्सनोव अगले दौर में स्पेन के डेविड फेरर और रूस के मरात साफिन की जोड़ी से भिड़ेंगे। इस जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के जेफ कोएट्जी और वेस्ले मूडी को 5-7, 6-4, 12-10 से पराजित किया।
भारत के एक अन्य युगल विशेषज्ञ लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही तथा भारत के ही प्रकाश अमृतराज और पाकिस्तान के एसाम उल हक कुरैशी की चुनौती पहले दौर में ही समाप्त हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
*