सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 11 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 24 रन बनाकर इयान ओ' ब्रायन की गेंद पर कप्तान डेनियल विटोरी द्वारा लपक गए जबकि सुरैश रैना खाता खोले बगैर टिम साउथी की गेंद पर इयान बटलर के हाथों लपके गए।
क्राइस्टचर्च में बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में रैना ने सर्वाधिक 61 रन बनाए थे।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 4.3 ओवर के खेल में दो विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए थे।
सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 12 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि युवराज सिंह ने खाता नहीं खोला था।
दो मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट के पराजित किया था। दोनों टीमों के बीच अब तक दो ट्वेंटी-20 मैच खेले गए हैं, जिनमें न्यूजीलैंड की जीत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।