तेंदुलकर को न्यूजीलैंड क्रिकेट और न्यूजीलैंड क्रिकेट प्लेअर्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित कराए गए ट्वेंटी-20 सहायतार्थ मुकाबले में मार्शल के साथ खेलना था लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने खुद को विवादों से दूर करते हुए नाम वापस ले लिया।
इस मैच में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कई पूर्व क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। तेंदुलकर को न्यूजीलैंड टीम की ओर से खेलना था। यह मैच भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच स्थानीय वेस्टपेक स्टेडियम में शुक्रवार को खेले जा रहे दिन-रात के ट्वेंटी-20 मुकाबले से ठीक पहले खेला गया।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टीम में शामिल कार्तिक को आस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलना था। तेंदुलकर जहां ट्वेंटी-20 टीम में शामिल नहीं हैं, वहीं कार्तिक को शुक्रवार को खेले जा रहे मैच के लिए अंतिम-11 टीम में शामिल नहीं किया गया है। मार्शल ने रॉयल बंगाल टाइगर्स टीम के लिए आईसीएल में हिस्सा लिया था।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड हमेशा से अपने खिलाड़ियों के किसी भी आईसीएल खिलाड़ी के साथ खेलने के खिलाफ रहा है। इसे लेकर बोर्ड ने कई मामलों में बेहद सख्ती दिखाई है।
इसी के मद्देनजर पिछले साल वी.वी.एस. लक्ष्मण को काउंटी क्लब नॉटिंघमशायर के लिए खेलने से मना कर दिया गया था क्योंकि उस काउंटी क्लब में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईसीएल में खेल चुके हैं।
न्यूजीलैंड में आठ आईसीएल खिलाड़ी हैं और इनमें से चार-मार्शल, शेन बांड, क्रिस हैरिस और डरेल टफी घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।