न्यूजीलैंड एकदिवसीय टीम का ऐलान, ओराम और मिल्स की वापसी
वेलिंग्टन, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के शुरुआती तीन मैचों के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है।
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'डोमिनियन पोस्ट' के मुताबिक शुक्रवार को 12 सदस्यीय एकदिवसीय टीम का ऐलान किया गया। चोटिल चल रहे तेज गेंदबाज काइले मिल्स, धाकड़ ऑलराउंडर जैकब ओराम और जेस राइडर की टीम में वापसी हुई है। ट्वेंटी-20 श्रृंखला में भारतीय क्रिकेट टीम को मात देने वाली टीम में शामिल नैथन मैक्लम ओर ईवन थाम्पसन को एकदविसीय टीम में जगह नहीं दी गई है।
चयन समिति के प्रमुख ग्लेन टर्नर ने कहा कि टीम मजबूत है और अच्छी लय में भी है। टीम में मात्र स्पिनर को जगह दिए जाने पर उन्होंने कहा, "हम जानते हैं भारतीय सीमित ओवरों के खेल में स्पिनरों को अच्छी तरह खेलते हैं। इसी के मद्देनजर टीम में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज शामिल किया गया है।"
न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है: डेनियल विटोरी (कप्तान), नील ब्रूम, इयान बटलर, ग्रांट इलियट, मार्टिन गुपटिल, ब्रैंडन मैक्लम, काइल मिल्स, इयान ओ ब्रायन, जैकब ओराम, जेस राइडर, टिम साउथी और रॉस टेलर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications