Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट मैदानों की सुरक्षा बढ़ाएगा न्यूजीलैंड

वेलिंग्टन, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ दूसरे ट्वेंटी-20 मैच के दौरान मैदान पर बोतल फेंके जाने की घटना के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने मैदान पर सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है।

स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक एनजेडसी के कार्यकारी प्रमुख जस्टिन वॉन ने कहा कि वेलिंग्टन में बोतल फेंके जाने की घटना पर भारतीय टीम और मैच रैफरी रंजन मदुगले ने चिंता जताई थी।

उन्होंने कहा कि एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अब मैदान पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

वॉन ने बोतल फेंके जाने पर कहा, "इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। गनीमत है कि इसे दोहराया नहीं गया।"

गौरतलब है कि वेलिंग्टन में शुक्रवार को खेले गए दूसरे ट्वेंटी-20 मैच में जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो दर्शकदीर्घा से किसी ने मैदान में बोतल फेंकी थी। इस रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+