Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

संगकारा और समरवीरा के अर्धशतक से श्रीलंका मजबूत (लीड-1)

मात्र 35 रन के कुल योग पर दो झटके झेलने वाली मेहमान टीम ने खबर लिखे जाने तक तीन विकेट के नुकसान पर 218 रन बना लिए थे। संगकारा ने अपनी 156 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए थे जबकि समरवीरा ने 102 गेंदें खेलकर 10 चौके जड़े थे।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेहमान टीम ने भोजनकाल तक 89 रन बनाए थे। उस समय कप्तान माहेला जयवर्धने 25 रन और संगकारा 30 रन बनाए थे।

कराची में खेले गए पहले मैच में 240 रनों की बेशकीमती पारी खेलने वाले जयवर्धने हालांकि 96 के कुल योग पर 30 रन बनाकर विदा हुए। इसके बाद से संगकारा और समरवीरा चौथे विकेट के लिए 127 रन जोड़ चुके हैं।

श्रीलंका ने जयवर्धने के अलावा सलामी बल्लेबाज मलिंगा वर्नपुरा और नुवान पारानाविताना के विकेट गंवाए हैं। वर्नपुरा सिर्फ आठ रन बना सके, जबकि पारानाविताना ने 31 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रन बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+