चयनकर्ताओं का विश्वास नहीं जीत सके स्टायरिस
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके स्टायरिस अनुभव और दमखम के लिहाज से मौजूदा किवी टीम के किसी भी खिलाड़ी पर भारी पड़ सकते हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें इस महत्वपूर्ण श्रृंखला के लिए टीम में जगह नहीं मिली।
ऐसा कहा जा रहा था कि स्टायरिस को अगले विश्व कप तक एकदिवसीय मैचों में खेलने का मौका मिलता रहेगा लेकिन अपार अनुभव होने के बावजूद इस उपयोगी खिलाड़ी को टीम से बाहर करना साबित करता है कि न्यूजीलैंड बोर्ड अब विश्व कप के लिए युवा टीम तैयार करना चाहता है।
पिछले साल सर्दियों में इंग्लैंड के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले स्टायरिस हालांकि अक्टूबर में बांग्लादेश के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला में बुरी तरह नाकाम रहे थे। इसी कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
पिछले साल के अंत में वेस्टइंडीज के साथ ट्वेंटी-20 मुकाबले में अपनी उंगली तुड़वाने के बाद से ही स्टायरिस टीम से बाहर हैं। स्वस्थ होने के बाद उनकी वापसी की उम्मीद बंधी थी लेकिन मार्क गुपटिल और नील ब्रूम जैसे युवा तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के टीम में शामिल होने के बाद से चयनकर्ताओं ने मानो उनको भुला दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications